अच्छे दिन के बदले भाजपा केवल अध्यादेश ला रही है : भट्टाचार्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

अच्छे दिन के बदले भाजपा केवल अध्यादेश ला रही है : भट्टाचार्या

ordinance-government-said-dipankar
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  मार्क्सवादी लेनिनवादी  के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि अच्छे दिन का वादा कर केन्द्र में सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस समय केवल अध्यादेश लाने में व्यस्त है। श्री भट्टाचार्य ने आज झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह की 10 वीं शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि भाजपा जनता से किए अपनी वादों को पूरा करने की जगह केन्द्र की मोदी सरकार केवल अध्यादेश लाने का काम  कर रही हैं। उन्होंनें कहा कि देश को कमजोर करने का यह एक षड़यंत्र है और पार्टी किसी भी कीमत पर इसे बर्दास्त नहीं करेगी।      

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कोयला नीति में परिवर्तन कर औद्योगिक घराने को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है और इसका विरोध देश भर के र्कमचारी यूनियन कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि निजी करण की नीति को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में जो परिवर्तन किया गया है उसके कारण किसान नाराज है और यह भी परिवर्तन पूंजीपतियों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कालाधन लाने तथा हरेक परिवार के खाते में 15 लाख रूपया देने का वादा किया था लेकिन सचाई यह है कि अदानी ग्रुप को आस्ट्रेलिया में कोल ब्लॉक खरीदने के लिए एक हजार करोड़ रूपये का लोन स्टेट बैंक से दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की अगुआई वाली झाविमों ..प्रजातांत्रिक.. भाजपा की बी टीम है।  समारोह को भाकपा..माले विधायक राजकुमार यादव और पूर्व विधायक विनोद सिंह ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: