लीला सैम्सन के उठाए मुद्दों पर स्पष्टीकरण दे सरकार : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

लीला सैम्सन के उठाए मुद्दों पर स्पष्टीकरण दे सरकार : कांग्रेस

center-answer-on-leela-question
कांग्रेस ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैम्सन के इस्तीफे पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि सरकार को उन मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जो उन्होंने उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां संवाददाताों से कहा कि सुश्री सैम्सन का इस्तीफा एक गंभीर मामला है। उन्होंने जिस परिस्थिति और जिन कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया उससे गंभीर सवाल खडे होते हैं। वह कला और संस्कृति जगत की जानीमानी हस्ती हैं। उनकी छवि कभी भी पैसे के पीछे भागने वालों की नहीं रही है। 

श्री सिंघवी ने कहा कि सुश्री सैम्सन ने अपना इस्तीफा देते हुए सरकार पर सेंसर बोर्ड के कामकाम में हस्तक्षेप करने. दबाव डालने. सदस्यों तथा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि यह सब कैसे होता रहा। श्री सिंघवी ने हालांकि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विवादास्पद फिल्म .एमएसजी. के रिलीज को मंजूरी दिए जाने के मामले पर टिप्पणी करने से इन्कार किया। माना जा रहा है कि इस फिल्म के रिलीज को मंजूरी मिलने के कारण ही सुश्री सैम्सन ने इस्तीफा दिया। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के रिलीज को मंजूरी देने से मना कर दिया था जिसके बाद यह मामला फिल्म प्रमाण अपीलीय न्यायाधिकरण के पास चला गया था। न्यायाधिकरण ने फिल्म को कुछ शता6 के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: