मधु कोड़ा समेत 8 को मिली ज़मानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

मधु कोड़ा समेत 8 को मिली ज़मानत


कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले की जांच कर रही विशेष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत 8 लोगों को ज़मानत दे दी है.

ज़मानत पाने वालों में पूर्व कोयला सचिव एससी गुप्ता और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बासु भी शामिल हैं. सीबीआई ने कहा था कि पूर्व कोयला सचिव गुप्ता ने कोयला खदान आवंटन में प्रधानमंत्री कार्यालय को 'ग़लत जानकारी' दी थी.

धवार को सीबीआई ने अदालत के आदेशानुसार बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की केस डायरी और क्राइम फ़ाइल्स एक सीलबंद लिफ़ाफ़े में अदालत को सौंपी. इस मामले में उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला भी अभियुक्त हैं. बुधवार की सुनवाई में सीबीआई ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ज़मानत का विरोध करते हुए कहा था कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: