मलाला पर बना वृत्तचित्र 171 देशों में 45 भाषाओं में प्रसारित होगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

मलाला पर बना वृत्तचित्र 171 देशों में 45 भाषाओं में प्रसारित होगा


documentry-on-malala-release-on-171-nation-and-45-language
नेशनल जियोग्राफिक चैनल अकादमी पुरस्कार विजेता डेविस गुगेनहीम के व़ृत्तचित्र 'ही नेम्ड मी मलाला' को प्रसारित करने की योजना बना रहा है। इस वृत्तचित्र को 171 देशों और 45 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। मलाला यूसुफजई पर बने इस वृत्तचित्र को दुनियाभर के थियेटरों में प्रदर्शित करने के लिए नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स से हाथ मिलाया है। फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत नेशनल जियोग्राफिक चैनल और नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी अक्टूबर में इसके थियेटर में प्रदर्शन को सहयोग देने के लिए वैश्विक लांच अभियान से जुड़ेंगे।

इसके अलावा, 2016 में यह वृत्तचित्र 171 देशों में 45 भाषाओं में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित होगा। जियोग्राफिक चैनल की सीईओ, कोर्टनी मुनरो ने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है, जो आपको न सिर्फ प्रोत्साहित करेगी, बल्कि इससे समाज में एक बदलाव भी आएगा।" लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला पर वर्ष 2012 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में तालिबान ने स्कूल से लौटते वक्त हमला कर दिया था। हालांकि इस हमले के बाद वह एक अंतर्राष्ट्रीय हस्ती के रूप में उभरीं। मलाला को वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: