धोनी पर लगा फीस की 75 फीसदी का जुर्माना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जून 2015

धोनी पर लगा फीस की 75 फीसदी का जुर्माना

मीरपुर वनडे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान मैदान पर आपस में टकरा गए थे। इसके बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने इस मामले में दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। रेफरी ने शुक्रवार को पहले धोनी को बुलाया और उसके बाद रहमान से उनका पक्ष भी जाना। इसके बाद भारतीय कप्तान धोनी पर मैच फीस की 75 फीसदी राशि का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पहले ही वनडे मैच में पांच विकेट चटकाने वाले मुस्ताफिजुर रहमान की 50 फीसदी मैच फीस काटी गई है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच ये टक्कर मैच के 25वें ओवर में हुई, जब धोनी रन के लिए दौड़ रहे थे और उनके रास्ते में मुस्तफिज़ुर रहमान आ गए थे। धोनी को मैच रेफरी ने अचार संहिता लेवल-2 के उल्लंघन का दोषी पाया है।

रहमान बार-बार इस तरह से बल्लेबाज़ों की राह में आ रहे थे। उससे पहले रोहित शर्मा से भी वे टकराते हुए बचे थे, लेकिन धोनी ने जिस तरह से मुस्ताफिजुर रहमान को धक्का दिया, उसकी काफी आलोचना हो रही है। वैसे भी मुस्ताफिज़ुर का ये पहला ही वनडे था, जबकि धोनी के पास 11 साल से भी ज्यादा समय का अनुभव है। ऐसे में धोनी के रवैए पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने इस घटना को मैच के बाद तूल नहीं दिया था। बांग्लादेशी गेंदबाज़ ने भी मीडिया से कहा कि मामला बातचीत के जरिए खत्म हो गया था। वहीं धोनी ने कहा था, मुझे लगा कि वो हट जाएगा...उसे लगा होगा कि मैं हट जाऊंगा...आखिर में हम दोनों टकरा गए।

कोई टिप्पणी नहीं: