पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहीर यहां जारी आईसीसी की वार्षिक आम बैठक के तीसरे दिन इस हैसियत के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। जहीर का कार्यकाल एक साल का होगा। उन्होंने अपने चयन के लिए आईसीसी के बोर्ड को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने फुल काउंसिल को खुद को नामांकित करने के लिए भी धन्यवाद कहा। आईसीसी के चयरमैन एन. श्रीनिवासन ने भी इस पद पर चयन के लिए जहीर को बधाई दी।
जहीर (67) ने पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट और 62 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में जहीर ने 5062 और एकदिवसीय मैचों में 2572 रन बानए हैं। जहीर ने 1975, 1979 और 1983 विश्व कप में हिस्सा लिया। वह 14 टेस्ट और 13 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें