मोदी सरकार में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी से यशवंत सिन्हा हैं नाराज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जून 2015

मोदी सरकार में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी से यशवंत सिन्हा हैं नाराज

वरिष्ठ भाजपा नेता और वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं।

सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भाजपा में 75 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है। यशवंत सिन्हा वित्त राज्य मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के पिता हैं। सिन्हा ने मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, मोदी को पहले मेक इन इंडिया फर्स्ट भारत बनाना चाहिए, बाकी सब इसके बाद हो जाएगा। मेक इन इंडिया से पहले सरकार को हेवी इक्वीपमेंट्स पर ड्यूटी घटानी चाहिए, जिससे हाईवे, सड़क और भवन निर्माण में तेजी आए। हाईवे निर्माण में तेजी आने के बाद से मेक इन इंडिया का मतलब साकार होगा। सिन्हा ने कहा कि सरकार संसद के मानूसन सत्र में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर कामकाज को आगे बढ़ाए।


कोई टिप्पणी नहीं: