झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई)

मिसाईल मैन डा. अब्दूल कलाम को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि 

झाबुआ---भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, मिसाईलमैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री राजू डामोर, प्रवीण सुराणा,भाजपा नेता विजय नायर,प्रदेष कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार सहित पूरे जिले के मंडल अध्यक्षो, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, महामंत्रियों ने गहरी संवेदनाए व्यक्त की है । ृजिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देष ने एक महान युगदृष्टा खो दिया है। मिसाईल मैन डाॅ. कलाम एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक अच्छे प्रषासक भी थे। डाॅ. कलाम एक सच्चे राष्ट्रभक्त और विज्ञान षिक्षा नैतिकता के दुर्लभ संयोजक थे। विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने डाॅ. कलाम के निधन को संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि मिसाईलमैन के नाम से विख्यात डाॅ. कलाम एक ऐसे महापुरूष थे, जिनके पास भारत के विकास को लेकर व्यापक दृष्टि और सोच थी। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने डा. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन ही हम सभी के लिये एक सन्देष हे । रामेष्वरम मे एक गरीब परिवार के अब्दूल कलाम ने अखबार बेच कर जीवन की शुरूवात की और काम के साथ ही उन्होने षिक्षा के प्रति भावना के अनुकरणीय काम किया और महान वैज्ञानिक बनने के साथ ही देष के सर्वोच्च पद तक पहूंचने वाले वे सच्चे भारतीय थे । उनका अकस्मात हमस ब के बीच से चले जाना एक घटना है । विधायक कलसिंह भाबर ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे देष के लिये एक अपुरणीय क्षति है । हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चल कर देष को समृद्ध बनाने की दिषा में काम करना है । उनके कार्यो को शत शत नमन करते हुए उन्हे श्रद्धाजंलि देता हूं । चाहे वे हमारे बीच अब नही रहे हो परन्तु उनके विचार आज भी हमारे साथ है । नगरपालिका अध्यक्ष घनसिंह बारिया ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, मिसाईलमैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

मिसाईल मेन के निधन पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

झाबुआ---देष के 11 वें राष्ट्रपति एवं भारत रत्न  डा. अब्दूल कलाम के आकस्मिक निधन से समुचे देष में शोक की लहर व्याप्त हो गई है । मिसाईलमेन के नाम से जाने जाने वाले तािा अपने पूरे जीवन को देष के नाम समर्पित करने वाले डा. कलाम को जिला कांग्रेस ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है । पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने  अपने शोक सन्देष में कहा कि सरल एवं सहज व्यक्तित्व के धनि डाक्टर कलाम जब झाबुआ जिले में आये थे रतनजोत प्रोजेक्ट एवं विकलांग केन्द्र का उदघाटन भी किया था तथा जिले की भौगोलिक स्थित से रूबरू हुए थे । देष को परमाणु क्षेत्र  एवं उन्नत देष बनाने के लिये हमेषा बनाने में प्रयास रत रहे थे । उन्होने अपना सारा जीवन  देष सेवा में समर्पित कर दिया ।उनके निधन से देष ने महान वैज्ञानिक एवं देषभक्त खो दिया है । जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सपूत बिरले ेही पेदा होते है ।उनके निधन से अपुरणीय क्षति हुई है ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देष ने एक महान सपूत खो दिया है ।पूर्व जिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेषचन्द्र जेैन,षांतिलाल पडियार, कां्रग्रेस नेता वीरसिंह भूरिया ,हनुमंतसिंह डाबडी,डाबडी,प्रकाषंरांका, जोरावरसिंह,रूपसिंह डामोर, चन्द्रवीरसिंह राठौर, राजेष भटृ, आषीष भूरिया, जितेन्द्र अग्निहौत्री, हेमचंद डामोर, प्रवक्ता हर्ष भटृ आचार्य नाम देव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

आज से साई मंदिर पर त्रिदिवसीय गुरूपूर्णिमोत्सव का शुभारंभ, महोत्सव की सभी तैयारिया पूर्ण 

झाबुआ---गुरूपूर्णिमा महोत्सव को लेकर आज 29 जुलाई से श्री षिरडी बाबा मंदिर पर विषाल भंडारा एवं गुरूपूर्णिमोत्सव के कार्यक्रम की षुरूवात हो रही हेै । युवा साई सेवा समिति के  दिलीप कुषवाह ने जानकारी देते हुए कहा कि त्रि दिवसीय उत्सव को लेकर तैयारियों का क्रम अन्तिम चरण में चल रहा है । पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जारहा हे वही बारिष के मौसम के चलते  मंदिर परिसर में टाईल्स ब्लाक लगाये गये है ताकि दर्षनार्थियों को किसीभी प्रकार की परेषानी नही हो । निधौरित कार्यक्रमानुसार प्रातः साई बाबा के प्रातः अभिषक आरती के बाद प्रातः 10 बजे से मेघनगर के पण्डित बिट्ठल महाराज द्वारा श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया है । इसके बाद आरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा । वही दिन भर आध्यात्मिक भजन आदि के कार्यक्रम होगें व रात्री में 8 बजे से मंदिर में संगीतमय बजरंगबाण का पाठ किया जावेगा । आत 29 जुलाई को त्रिदिवसीय साई महोत्सव को लेकर मंदिर से प्रचार रथ को भी हरी झण्डी दिखाकर बिदा किया किया जावेगा । युवा साई समिति ने नगर की धर्मप्राण जनता से त्रि दिवसीय आयोजन में सपरिवार पधार कर धर्म लाभ लिये जाने की अपील की है ।

जनसुनवाई में आवेदको की समस्याओं का विडियोकांफ्रेस से हुआ निराकरण

jhabua news
झाबुआ----शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का निराकरण डिप्टी कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने विडियो कांफ्रेस के माध्यम से किया। आवेदक विडियो क्राफ्रेस हाल में उपस्थित हुए एवं झाबुआ के विडियोंकांफ्रेस हाॅल में आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

जनसुनवाई में इनकी सुनी गई समस्याएं
जनसुनवाई में अन्य ब्लाको से आये आवेदको के आवेदन डिप्टी कलेक्टर श्री ं पुरूषोत्तम कुमार ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को आॅनलाइन भेज दिये गये है। बदिया पिता कालु निवासी ग्राम कोटडा तहसील झाबुआ ने ग्रेवल रोड बारिया फलिया ग्राम कोटडा में सी.सी.रोड निर्माण एवं गोडाउन निर्माण में किये गये टेªक्टर कार्य का भुगतान करवाने के लिए आवेदन किया। तेरसिंह पिता टिहिया राठौर निवासी ग्राम मोरडूॅंगरा ब्लाक मेघनगर ने पुत्र कष्मीर का इलाज करवाने के लिए आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। बालू पिता धुलिया निवासी पिलियाखदान ने स्कूल के षिक्षक अजय सिंगाड द्वारा उसके पुत्र विजय के साथ मारपीट करने की षिकायत की। नानसिंग पिता गलाल निवासी ग्राम मोहनपुरा तहसील झाबुआ ने षासकीय तालाब जो कि वर्ष 2014 में बना है । दरार पडने की षिकायत की एवं तालाब फूटने से घर व खेत में बोई गई फसल के नुकसान होने की आषंका जताई। बिया डावर ब्लाक रामा के ग्रामीणों ने तालाब फूट जाने से हुई फसल नुकसानी का मुआवजा दिलवाने के लिए आवेदन दिया। रानापुर के जनपद के विडियों कांफ्रेस हाॅल में कविता पति प्रकाष रोहित कालोनी रानापुर ने नसबंदी आपरेषन फेल हो जाने पर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। बीएमओ रानापुर ने प्रकरण तैयार कर षासन को भेजने के लिए आष्वस्त किया।

जिले में अब तक कुल 563.6 मि.मी. औसत वर्शा दर्ज

झाबुआ---सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ श्री पाटीदार ने बताया कि जिले में वर्शा काल प्रारंभ होने से आज दिनांक तक कुल 563.6 मि.मी. औसत वर्शा हो चुकी है। जबकि गत वर्श इस अवधि तक 237.9 मि.मी. औसत वर्शा हुई थी। जिले में विगत 24 घण्टों के  दौरान औसत 84.0 मि.मी. वर्शा दर्ज की गई। विगत 24 घण्टो में झाबुआ तहसील में 83.0 मि.मी., पेटलावद तहसील में 100.0 मि.मी., थांदला में 102.6 मि.मी., रानापुर में 60.0 मि.मी, मेघनगर में 85.0 मि.मी एवं रामा विकासखण्ड में 62.0 मिमी वर्शा दर्ज की गई है।

मारपीट के तीन अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादी लुणसिंह पिता अम्बाराम चारेल, उम्र 25 वर्ष निवासी  लालपुरा ने बताया कि कैलाष पिता वाला चारेल, निवासी लालपुरा ने उधारी के पैसे मांगने की बात को लेकर फरि0 के पिता के साथ मारपीट की व अष्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 296/2015, धारा 294,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादिया मीराबाई पति हिन्दु भील, उम्र 30 वर्ष निवासी  खाखरापाडा ने बताया कि आरोपी कैलाष पिता जालू मोरी, निवासी खाखरापाडा ने घर के पडोस में कडे हटाने की बात को लेकर पत्थर से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 297/2015, धारा 294,336,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादिया दिनेष पिता कमला मेंडा, उम्र 30 वर्ष निवासी  खेड़ा ने बताया कि आरोपी अपसिंह पिता चेतन भाबर, निवासी खेड़ा ने लडके सुभाष उम्र 12 वर्ष को ढोर निकालने को लेकर अष्लील गालिया देकर लकडी से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अप0क्र0 139/2015, धारा 294,323,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दुर्घटना का अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादी छगन पिता भीला मेंडा, उम्र 40 वर्ष निवासी गडवाडी ने बताया कि मारूती कार क्र0 एम0पी0-04-सीबी0-9662 के चालक ने अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया व सूमा भूरिया की मो0सा0 को टक्कर मार दी। जिससे सूमा व जामसिंह निवासी गडवाडी को चांेट आयी। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 496/2015, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं: