विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (28 जुलाई)

अंतिम दिन 149 अभ्यर्थियों ने नाम नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए

विदिशा नगरपालिका आम निर्वाचन 2015 के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तिथि 28 जुलाई को 149 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र संबंधित सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष दाखिल किए है। जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु चार ने और पार्षद पद के लिए 145 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। सहायक रिटर्निंग आफीसर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन रवि प्रकाश ने (इंडियन नेशनल कांग्रेस) से, मुकेश टण्डन ने (भारतीय जनता पार्टी) से तथा निर्दलीय अभ्यर्थी नारायण सिंह और नितिन ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। ज्ञातव्य हो कि अध्यक्ष पद हेतु कुल आठ अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है जिनमें देवचंद कुशवाह (कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया), नीतेश राजा यादव (भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रंस), महेन्द्र यादव (इंडियन नेशनल कांग्रेंस) और सुनील कुमार यादव (बसपा) के द्वारा पूर्व में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है।  वार्ड एक से दस तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री चन्द्रमोहन मिश्र के समक्ष पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। तदानुसार वार्ड-एक कमल सिंह और अमृता ने, वार्ड-दो ने ममता कुशवाह, वार्ड-तीन से संदीप, मोहन, महेन्द्र सिंह और रामकृष्ण ने, वार्ड-चार से संगीता, वार्ड-पांच से पानबाई और रामवती ने, वार्ड-छह से अनिल कुमार जैन, कृष्ण कुमार गुप्ता, रविन्द्र कुमार, विनोद कुमार जैन और अविनाश, वार्ड-सात से गजेन्द्र भगोरिया, राजेन्द्र राठौर  और रामबाबू सेन ने, वार्ड-आठ से शांतिबाई, शकुन बाई और सुनीता बाई ने, वार्ड-नौ से अमित कुमार, सुरेश मालवीय और श्रीकांत ने, वार्ड-दस से यतीन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार सिंघल, राधेश्याम और अनिल कुमार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। वार्ड-11 से 20 तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री आरपी अहिरवार के समक्ष जिन अभ्यर्थियों ने पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। उनमें वार्ड-11 से सुनील सेन, राजेन्द्र कुमार और अशोक मालवीय, वार्ड-12 से स्वाति और परवीन बी ने, वार्ड-13 से आशा ने, वार्ड-14 से सचिन, गिरजेश, शब्बीर अहमद, रवीन्द्र और अरविन्द साहू ने, वार्ड-15 से अनीता/प्रदीप कुमार, माया यादव, गायत्री शर्मा और अनीता/महेन्द्र कुमार ने, वार्ड-16 से पवन और महेश ने, वार्ड-17 से विनीता, सरला देवी, तबस्सम वानो और शायरा बानो ने, वार्ड-18 से कृष्णाबाई, रानू, रक्षा सक्सेना और शांति ने, वार्ड-19 से राजेश कुमार और दौलत सिंह कुशवाह ने, वार्ड-20 से प्रियंका अहिरवार, मिश्रीबाई, ममता देवी और पिंकी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। वार्ड-21 से 30 तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री मनोज कुमार वर्मा के समक्ष जिन अभ्यर्थियों ने पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। उनमें वार्ड-21 से अरूण, रवि, प्रदीप, सुमित कुमार जैन, महेश, महेन्द्र कुमार और मनीष चैकसे ने, वार्ड-22 से धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, खूबचंद, भागचंद, राधेचरण, रतनबाई और डालचंद ने, वार्ड-23 से वीरेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार जैन, जमना, संजीव और अवधेश ने, वार्ड-24 से महेन्द्र, धर्मेन्द्र सक्सेना, पंकज, अभिनंदन जोशी और नितिन ने, वार्ड-25 से रजनी ने, वार्ड-26 से ज्योति, इन्दु चन्द्रवंशी, रीना मिश्रा ने, वार्ड-27 से मधु, ज्ञानबाई, शबनम, भावना स्नेहा, सरताज बी और सुरेखा ने, वार्ड-28 से शैलेन्द्र कुमार, सुनील, रूचि, अमित कुमार, दीपक कुमार और अनिल ने, वार्ड-29 से दुर्गाबाई, कृष्णाबाई, रोशनी और सीमा ने, वार्ड-30 से मालती बाई, पिंकी अहिरवार, बृजबाला और बबीता दांगी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। वार्ड-31 से 39 तक के सहायक रिटर्निंग आफीसर श्री आरडीएस अग्निवंशी के समक्ष जिन अभ्यर्थियों ने पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। उनमें वार्ड-31 से राधाबाई, ललिताबाई, प्रीति गुर्जर ने, वार्ड-32 से महेन्द्र सिंह रघुवंशी, भूरा सिंह, संतोष कुमार, संजीव और कल्याण सिंह ने, वार्ड-33 से श्रीमती अरूणा मांझी, पर्वत सिंह और लीलाबाई ने, वार्ड-34 से ब्रजेश सिंह वर्मा, रामप्रसाद, विनोद, उमाशंकर, प्रियंका ने, वार्ड-35 से बवीता, शीलाबाई, नमिता लोधी, अनिता बाई जोगी, रेखा सेन, बवीता, बृजबाला और राजकुमारी ने, वार्ड-36 से रामप्रकाश कुशवाह, मोहित चैबे, महेन्द्र, राधेलाल कुशवाह, सुनील, रविन्द्र सिंह तोमर और मनोज कुमार जैन ने, वार्ड-37 से कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी और उर्मिला देवी ने, वार्ड-38 से राजेन्द्र ने, वार्ड-39 से बतीबाई ने, नीलम, मालती, गायत्री सेन, सुनीता और उमा बाई ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

संवीक्षा आज
प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जुलाई की प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 31 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीको का आवंटन कार्य 31 जुलाई को ही अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद प्रारंभ होगा। मतदान 12 अगस्त बुधवार की प्रातः सात बजे से अपरान्ह पांच बजे तक का समय नियत किया गया है। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 16 अगस्त रविवार की प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगी।

मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी

vidisha news
पूर्व राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम आजाद का गत दिवस आकस्मिक निधन हो जाने पर आज कलेक्टर श्री एमबी ओझा सहित अन्य जिलाधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टेªट प्रागंण में इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र और विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: