विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (30 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (30 जुलाई)

पुनः रेण्डमाइजेशन आज 

vidisha news
विदिशा नगरपालिका निर्वाचन के उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम और कंट्रोल यूनिट का प्रथम पुनः रेण्डमाइजेशन आज 31 जुलाई को किया जाएगा कि जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि रेण्डमाइजेशन संबंधी कार्य एनआईसी में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि बुधवार 29 जुलाई की दोपहर एक बजे रेण्डमाइजेशन किया गया था। किन्तु डीईओ लेबिल रेण्डमाइजेशन रिपोर्ट में तकनीकी ऐरर के कारण उसी समय प्रिन्ट प्राप्ति में विलम्बता होने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम रेण्डमाइजेशन पुनः किए जाने का निर्णय लिया है।  रेण्डमाइजेशन के दौरान राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि और अभ्यर्थीगण उपस्थित होकर कार्यप्रणाली से अवगत हो सकते है।

ई-पंजीयन तथा ई-स्टाम्पिंग प्रक्रिया एक अगस्त से लागू

विदिशा जिले में भी ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग की प्रक्रिया एक अगस्त से प्रभावशील हो जाएगी कि जानकारी देते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक श्री एके सिंह ने बताया कि जिले में इलेक्ट्राॅनिक रजिस्ट्रीकरण पद्वति ‘‘सम्पदा’’ के बेहतर क्रियान्वयन हेतु तमाम व्यवस्थाएं की जा चुकी है। ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने के बाद मेन्युअल अर्थात भौतिक स्टाम्प पर टंकित रजिस्ट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। मुद्रांक विक्रेताओं के पास बिक्री हेतु यदि कोई स्टाम्प रखे शेष है, ऐसी स्थिति में स्टाम्प विक्रेता द्वारा उक्त शेष स्टाम्प की राशि बिना कटौती के नियमानुसार वापिस ली जा सकेगी। यदि किसी पक्षकार के पास स्टाम्प पर टंकित दस्तावेंज लंबित रखे है तो उनका 31 जुलाई तक अवश्य पंजीयन करा लिया जाए। जिला पंजीयक श्री सिंह ने बताया कि जिले में 75 सर्विस प्रोवाईडर्स को लायसंेस जारी किए गए है। जुलाई माह में लगभग 80 से अधिक रजिस्ट्रियां सम्पदा एप्लीकेशन से ई-पंजीकृत कराई गई है। सर्विस प्रोवाईडर्स को ई-पंजीयन कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कते ना हो इसके लिए उन्हें चार चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है और उनकी शंकाओं का समाधान इन दौरान किया गया है।

फीस
ई-पंजीयन कार्य के लिए जिन सर्विस प्रोवाईडर्स को लायसेंस जारी किए गए है उनके द्वारा पक्षकारों से जो फीस ली जाएगी वह शासन द्वारा निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार पांच लाख तक के विक्रय पत्र के लिए पांच सौ रूपए तथा पांच लाख से अधिक के अंतरण हेतु एक हजार रूपए शुल्क निर्धारित की गई है अन्य प्रकार के दस्तावेजो में सौ से लेकर दो सौ पचास रूपए निर्धारित किए गए है। सभी सर्विस प्रोवाईडर्स फीस की रसीद पक्षकारों को प्रदान करेंगे।

एमसीएमसी कक्ष का संचालन

निकाय निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज पर सतत नजर रखने हेतु जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं व्यय अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु खाद्य शाखा के कक्ष क्रमांक-दो में संचालन किया जा रहा है। एमसीएमसी कक्ष में प्रिन्ट, इलेक्ट्राॅनिक के साथ नेट के माध्यम से अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले चुनावी प्रचार-प्रसार पर सतत नजर रखी जायेगी। इसी कक्ष मंें मीडिया सेल भी बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने एमसीएमसी कक्ष के बेहतर संचालन हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अधिकारी-कर्मचारियों की ड््यूटी लगाई जा चुकी है ताकि इलेक्ट्राॅनिक और प्रिन्ट मीडिया के माध्यम से प्रकाशित निर्वाचन संबंधी पेड न्यूज पर सतत नजर रखी जाएगी।

कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश

परियोजना क्रियान्वयन ईकाई लोक निर्माण विभाग विदिशा (पीआईयू) के संभागीय परियोजना यंत्री ने बताया है कि कार्यालय के सहायक ग्र्रेड-तीन श्री विवेक यादव विगत 28 जून से अनुपस्थित है श्री यादव को कर्तव्य पर उपस्थित होने के नोटिस पूर्व में प्रेषित किए जा चुके है किन्तु आज दिनांक तक कार्यालय में उपस्थित नही है। श्री यादव सात दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित नही होते है तो उनके खिलाफ नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

स्ट्रांग रूम की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने आज विदिशा निकाय निर्वाचन के मतदान उपरांत निर्वाचन सामग्री के लिए एसएसएल जैन काॅलेज में स्ट्रांगरूम बनाया जाएगा के परिपेक्ष्य में की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जीपी वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर से कर्नल ने की सौजन्य भेंट

विदिशा जिले में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर श्री एमबी ओझा से कर्नल संजीव सिंह ने मुलाकात की और भर्ती रैली आयोजन के परिपेक्ष्य में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया। कलेक्टर चेम्बर में इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, एसडीएम श्री आरपी अहिरवार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।  कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि जिले के युवाओं को रैली के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि विदिशा जिले के अधिक से अधिक युवा सेना भर्ती रैली में चयनित हो सकें।

विंध्यावैली प्रोजेक्ट अंतर्गत स्व-सहायता समूहो, ग्रामोद्योग इकाईयों को अपने उत्पादों के विपणन हेतु जुड़ने का सुनहरा अवसर

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विंध्यावैली के माध्यम से स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामोद्योग इकाईयों के एफएमसीजी उत्पादों का बाजार में प्रभावी रूप से विपणन किया जाता है ताकि उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध हो सकें। प्रोजेक्ट से जुड़ने पर उत्पादकों का माल व्यापारिक दृष्टिकोण से आकर्षक पैकेजिंग, गुणवत्ता, मानकीकरण और उचित दाम के आधार पर तैयार कर बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जाता है। जिले में ऐसे स्व-सहायता समूह, पंजीकृत ग्रामोद्योग जो एफएमसीजी वस्तुएं जैसे आटा, बेसन, हल्दी, मिर्ची, धनिया, गरम मसाले, पापड़, अचार, अगरबत्ती एवं पीने का पानी आदि का उत्पादन करती है, वे विंध्यावैली प्रोजेक्ट से जुड़कर अपने उत्पाद विक्रय कर सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त करें अथवा जिले में पदस्थ उप संचालक, प्रबंधक (खादी ग्रामोद्योग) जिला पंचायत कार्यालय से अथवा मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक विंध्यावैली मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, 74 अरेरा हिल्स केन्द्रीय विद्यालय के पास, भोपाल से सीधे अथवा दूरभाष, मोबाइल नम्बर 0755-2552721, 7869601413, 7869601420 या ई-मेल के माध्यम से सम्पर्क करें।
             
मीडिया कार्यशाला सम्पन्न

जिले में एक से सात अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों से मीडियाकर्मियों को अवगत कराने के उद्धेश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज किया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने स्तनपान के उद्धेश्यों और महत्व को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने में मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने तिथिवार आयोजित कार्यक्रमों की बिन्दुवार जानकारी दी। इस दौरान बतलाया गया कि जिले की प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्रों पर सप्ताह भर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खासकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यशाला में बताया गया कि नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध अमृृत तुल्य है, इसके प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी हैं इसी उद्धेश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस कार्य में मीडियाबंधुओं की भी महती भूमिका है, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा जागरूकता बढ़ाए जाने के कार्य सुगमता से सम्पादित कर सकते है। जिले में मातृृ-शिशु मृृत्यु  दर कम करने के लिए जिले में अनेक कार्यक्रम चल रहे है जिनका भी व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपेक्षा उनके द्वारा संबंधितों से व्यक्त की गई है। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि संस्थागत प्रसव जिले में करीब 85 प्रतिशत चिकित्सालयों में ही हो रहे है। इस दौरान धात्री माताओं को स्तनपान की जानकारी दी जा रही है।  कार्यशाला में एलसीडी प्रोजेक्ट के माध्यम से स्तनपान के महत्व को रेखांकित किया गया। जिसमें नवजात शिशुओं को खीस (कोलोस्ट्रम) पिलाना, दूध पिलाने की विधियां, मां का दूध क्यों आवश्यश्क है, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य रखने के उपाए इत्यादि की जानकारी दी गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: