सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (30 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जुलाई 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (30 जुलाई)

जिले के प्रभारी मंत्री ने की आष्टा में निर्माण कार्यो की समीक्षा

sehore news
राजस्व एवं पुनर्वास एवं जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपालसिंह ने जनपद पंचायत आष्टा सभाकक्ष में निर्माण कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो के प्रगति की समीक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्याे की भी समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विधायक आष्टा श्री रंजीतसिह गुणवान, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती उर्मिला मरेठा, अध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा श्री धारासिह पटेल, कलेक्टर डाॅ.सुदाम खाडे, पुलिस अधीक्षक     श्री मनीष कपूरिया सीहोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री एवं समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित हुए। समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के परियोजना क्रियान्वयन ईकाई द्वारा बनाई जा रही प्री-फेब्रिकेटेड आंगनबाडी भवन की समीक्षा करते हुये श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री संजय पाठक को निर्देशित किया कि गुणवत्ता युक्त आंगनबाडी भवनो का समय सीमा में निर्माण करना सुनिश्चित करें। जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाये गये मालीपुरा झिकडी तालाब में जलावर्धन की सम्भावनाओ को तलाशने तथा तालाब को उपयोगी बनाने के लिये राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी दल के मार्गदर्शन में कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये।

सिद्वीकगंज में बनेगा स्टेडियम
13 वे वित्त आयोग एवं परफारमेंट ग्रांट के मद से सिद्वीकगंज में एक करोड साठ लाख की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया जावेगा। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिये ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को राशि आवंटित कर दी गई है। साथ ही सीहोर जिले के आष्टा ब्लाक मंे प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना से वंचित ग्रामो को मुख्य मार्ग से जोडने के लिये लगभग 40 करोड की लागत से बनने वाली  67 मुख्यमंत्री ग्राम सडको को स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर डाॅ सुदाम खाडे द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जिले के पर्यावरण की सुरक्षा हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। 

सडक सुधारे और कराये लापरवाही पर एफआईआर
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका की समीक्षा करते हुये सीएमओ को निर्देशित किया कि आष्टा नगर क्षेत्र अंतर्गत खराब सडको को दुरूस्त कराये तथा निर्माण करने वाले ठेकेदारो के विरूद्व खराब सडक बनाने पर एफआईआर करने की कार्यवाही करे। समीक्षा बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री श्री रामपालसिंह सीहोर जिले के गुरूद्वारे में आई श्री गुरू कीर्तन यात्रा में शामिल हुये तथा गुरू एवं गुरूग्रंथ साहिब का पुजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया उसके बाद आष्टा क्षेत्रान्तर्गत मां कृष्णा आश्रम में आयोजित संत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित हुये। वे अन्त में आष्टा के नजदीक बापचा धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुये।

विष्वस्तनपान सप्ताह जिला स्तरीय कार्यषाला

विष्वस्तनपान सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यषाला सीहोर जिले के समस्त आंगनबाडी केन्द्रो पर एक से 07 अगस्त तक विष्वस्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन की गतिविधियों आयोजित करने के संबंध में गत दिवस कलेक्टर सभा कक्ष में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में समस्त पर्यवेक्षक एवं ए.एन.एम. का प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यषाला में विषय विषेषज्ञ सुश्री हिना पाण्डे एम.पी. टास्ट द्वारा अभियान की जानकारी दी गई साथ ही नवजात षिषु एवं आहारपूर्ति परामर्ष के तीन प्रमुख संदेष जन्म के तुरंत बाद स्तनपान, छः माह तक सिर्फ माँ का दूध, दो वर्ष तक माँ  का दूध एवं उपरी आहार के महत्व के बारे में बताया गया  कार्य के साथ स्तनपान के महत्व की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से स्तनपान सलाहकार श्रीमती रेखा द्वारा माँ के दूध को ग्रहण करना एवं निकालने की प्रक्रिया बतायी गई। कार्यषाला के अंतर्गत जीना इसी का नाम है फिल्म के प्रदर्षन के माध्यम से स्तनपान को बढावा देना की जानकारी दी गई। कार्यषाला में समस्त पर्यवेक्षको द्वारा रोल प्ले में उत्साहपूर्ण सहभागिता की गई । कार्यषाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव सिंह, सहायक संचालक श्रीमती सुस्मिता बिल्लौरे ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थें।

कोई टिप्पणी नहीं: