नयी दिल्ली, 13 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक रहे के. एन. गोविंदाचार्य ने आज भाजपा के बुजुर्ग नेताओं तथा मार्गदर्शक मंडल की ओर से जारी साझा बयान में अपनी भूमिका से इन्कार किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मार्गदर्शक मंडल के नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा ने साझा बयान जारी कर कहा था कि चुनाव में हार के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
श्री गोविंदाचार्य ने कहा कि मार्गदर्शक मंडल की ओर से जारी बयान को तैयार करने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं श्री जोशी के घर दीपावली की बधाई देने के लिए गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा में संवादहीनता है तथा पार्टी में कहीं कोई कसर है। उन्होेंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण वाले बयान बिहार चुनाव के सदर्भ में नहीं दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें