प्रधानमंत्री के वादे पूरा करने का समय आ गया : जदयू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

प्रधानमंत्री के वादे पूरा करने का समय आ गया : जदयू

time-to-fulfill-pm-promiss-to-bihar-jdu
पटना,13 नवम्बर, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने कहा है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास के लिए किये गए अपने वादों को पूरा करना चाहिए। जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने आज यहां कहा कि चुनावी कटुताओं को भूलते हुए और बिना विलम्ब किये मोदी सरकार बिहार के विकास के प्रति अपने दायित्वों को समझे और राज्य के विकास के लिए जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं श्री मोदी ने की थी,उनके क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाये।उन्होंने कहा कि केंद्रीय अंशदान में कटौती और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि में कटौती जैसे तमाम आर्थिक संकटों से बिहार को बचाने और राज्य के लोगों के दर्द को समझने की जरुरत है। 

श्री शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस प्रकार श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए अपना फैसला सुनाया है,उस जनभरोसे को कायम रखने के लिए केंद्र सरकार को भी अपनी भूमिका समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहकारी संघवाद की भावना केवल भाजपा शासित राज्यों तक ही सीमित न रहे बल्कि बिहार को भी उसका उचित हक मिलना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: