इरफान ने खरीदा नया आशियाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

इरफान ने खरीदा नया आशियाना

irfan-khan
बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार इरफान खान के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी वर्ष इरफान की लगातार दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई और कामयाब रहीं। इसी वर्ष उन्होंने अपने जापानी टेलीविजन शो की शूटिंग भी समाप्त की है। अब इरफान जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इरफान ने नया घर खरीद लिया है और जल्दी ही वो वह अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इरफान का पुराना घर मड आइलैंड के पास था जबकि उनका नया पता अब अंधेरी में होगा। नए घर में शिफ्ट होने के बाद इरफान की मुश्किलें थोड़ी काम हो जाएंगी। 

जहां इरफान को एयरपोर्ट से अपने पुराने घर पहुचने में करीब 1 घंटे लग जाता था, वहीं इरफान अब कुछ ही मिनटों में अपने नए घर तक का सफर तय कर पाएंगे। इसके अलावा अब उन्हें अपने शूटिंग के सेट पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकले की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इरफान का नया आशियाना काफी विशाल और शानदार है। अपने पुराने घर से इरफान को बेहद लगाव है इसीलिए वो अपने पुराने पर नियमित समय पर जाया करेंगे। इरफान इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं जिसके बाद वो अनूप सिंह की अगली फिल्म की शूटिंग की शरुआत करेंगे। दिसंबर के आखिरी हफ्तों में वे अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: