मसूरी में शूटिंग करेंगे अजय देवगन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

मसूरी में शूटिंग करेंगे अजय देवगन

ajay devgan
अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म शिवाय की शूटिंग मसूरी में करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बुल्गेरिया में इस फिल्म को शूट किया था। उसके बाद वे हैदराबाद आए और अब मसूरी का नंबर लग गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन खुद अजय कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म में उन्हीं का लीड रोल भी है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन हैं सायेशा सैगल, जो कि सायरा बानो की पोती हैं। ‘‘शिवाय’ की कथावस्तु एकदम अलग है। जानकारी मिली है कि यह कोई धार्मिक फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें भगवान शंकर से संबंधित बहुत सारी कथाएं मौजूद रहेंगी। 

सूत्रों की मानें, तो पहले अजय की प्लानिंग मसूरी में शूटिंग करने की नहीं थी। लेकिन बुल्गेरिया में मौसम के साथ न देने की वजह से उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा है। हालांकि अजय का कहना है कि बुल्गेरिया में वे अपनी पूरी शूटिंग कर चुके हैं। चूंकि उन्हें हिमालय के कुछ हिस्से चाहिए थे, इसलिए उन्होंने मसूरी की लोकेशन चुनी है। मसूरी में ज्यादा काम नहीं है, लेकिन फिल्म के कई अहम हिस्से यहीं शूट होने हैं। लोकेशन काफी कठिन है, इसलिए शूटिंग पूरी होने में वक्त लग सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: