रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पन्ना भेंट किया , जिस पर बापू ने खुद हाथों से लिखा है। अहिंसा के पुजारी बापू की डायरी के पन्ने के साथ श्री पुतिन ने श्री मोदी को 18वीं सदी की बंगाल की एक तलवार भी भेंट की।
इस तलवार पर चांदी की कलाकृति बनी हुई हैं। श्री मोदी ने ट्वीट किया “ श्री पुतिन ने मुझे 18 वीं सदी की तलवार भेंट की है ,जो बंगाल के नजफी वंश की है। इस भेंट के लिए उनका शुक्रिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें