इन दिनों एंड टीवी पर भक्ति और दैवत्व की गाथा के माध्यम से ‘संतोषी मां‘ की कहानी को वर्तमान के परिपेक्ष्य में दिखाया जा रहा है। 30 नवंबर से एंड टीवी द्वारा सोशियो-माइथोलाॅजी शो ‘संतोषी मां‘ की पेशकश की जा रही है। यह देवी संतोषी और उनकी भक्त के उन पर अपार विश्वास की कहानी है। मुन्ना भाई एमबीबीएस के बाद में अब शो के जरिये बाॅलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह संतोषी मां के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ‘ ग्रैसी कहती है कि शो सोशियो-माइथोलाॅजी लेकिन इसकी कहानी की प्रस्तुत दर्शकों को लुभा रही है।
शो में रतन राजपूत उनकी भक्त के रूप में है। रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित संतोषी मां एक नेक दिल लड़की संतोषी की कहानी है, जो बचपन से ही देवी संतोषी की भक्त है। संतोष की देवी की तरह ही संतोषी के मन में भी कोई लालच नहीं है और वह सभी का सम्मान करती है। इस शो में संतोषी का विवाह होने के बाद उसका अमीर पति किस प्रकार से यातना देता है,और दूसरी ओर देवी पोलमी भी देवलोक से धरती पर आ चुकी है,और उनका भी ठिकाना है संतीेयाी का घर। संतोषी के साथ आगे क्या होगा यही रोमांच है क्योंकि देवी पोलवी किसी भी तरह संतोषी कि खुशी नही चाहती। देवी मां में उसके परम विश्वास और देवी संतोषी उसे हर मुसीबत से बचाती है। इस शो में अयाज अहमद, सायंतनी घोष, सचिन श्राॅफ, जूही परमार, किरण जंजानी परीक्षित साहनी, उपासना सिंह एवं ओंकारदास मानेकपुरी जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें