सोल 23 जून, विश्व के 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के दो दिन के पूर्ण अधिवेशन के पहले दिन आज रात की एक विशेष बैठक में भारत की सदस्यता के प्रश्न पर विचार किया जा रहा है। परमाणु अप्रसार संघ पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले भारत को परमाणु अापूर्तिकर्ता समूह में शामिल करने का प्रश्न बैठक की विषय सूची में शामिल नहीं है लेकिन फिर भी इस पर आज रात विशेष बैठक में विचार किया जा रहा है। ऐसा समझा जाता है कि समूह का पूर्ण बैठक शुरू होने के प्रारंभ में जापान तथा कुछ अन्य सदस्यों ने भारत की सदस्यता के प्रश्न को उठाया और इसके बाद ही विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया गया। यह पता नहीं चल सका है कि चीन तथा अन्य देश भारत की सदस्यता का खुलकर कड़ा विरोध करेंगे या उनका विरोध केवल औपचारिक होगा। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की बैठक में 48 देशों के 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे है। अमेरिका तथा फ्रांस ने भारत के समर्थन में वक्तव्य जारी किया है। अनुमानत: 20 देश भारत का समर्थन कर रहे है। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह अपना निर्णय आम राय से करता है। इस कारण भारत का रास्ता कठिन है।
गुरुवार, 23 जून 2016
भारत की सदस्यता पर विशेष बैठक में विचार
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें