ठाकुर विजेन्द्र सिह की द्वितीय पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली, विजेन्द्र भय्या अमर रहे के लगे नारे
पारा---भाजपा के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र के दबंग नेता ठाकुर विजेन्द्र सिह राठोर की द्वितीय पुण्य तिथि पर जिले भर के भाजपा नेताओ व नगर के नगारीको ने स्मरण कर श्रद्धांजली दी। दो वर्ष पुर्व एक दुर्घटना मे अचानक काल कवलित हुए पारा क्षेत्र व जिले दंबग नेता ठाकुर विजेन्द्र सिह राठोर को उनकी द्वितीय पुण्य तिथि याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजली कार्यक्रम मे आए भाजपा जिला अध्यक्ष दोलत भावसार ने कहा कि विजेन्द्र भय्या ने काफी दंबग नेता थे वर्तमान मे भाजपा को उनकी कमी खल रही हे। उनके अचानक चले जाने से क्षेत्र मे राजनितिक गलियारे मे एक रिक्तता आगई हे जिसे पुरी करना कभी संभव नही हे। सी सी बी के चेयरमेन गोरसिह वसुनिया ने कहा ठाकुर विजेन्द्र सिह बहुत ही स्वाभिमानी थे वे जो कहते थे वो कर दिखाते थे। श्री वसुनिया विजेन्द्र सिह के साथ बिताए कई संस्मरणो को सुनाया व कहा की उनके चले जाने से सबसे ज्यादा नुकसान यदि किसी को हुआ हे तो वह गोर सिह को हुआ।आज मुझे राजनितिक क्षेत्र मे उनके जेसी सलाह देने वाला कोई नही हे। इस अवसर पर प्रकाश छाजेड ने भी श्रद्धंाजली देते हुए कहा की क्षेत्र मे ठाकुर साहब उनके नाम से ज्यादा काम से जाने जाने जाते थे। आदीवासीयो भाईयो का कोई भी काम हो पुरी ततपरता से करवाते थे। इससे पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सी सी बी चेयरमेन सहीत जनपद सदस्य कुवंर गजेन्द्रसिह राठोर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओकारसिह डामोर, प्रकाश छाजेड, ठाकुर विक्रम सिह राठोर, ठाकुर ब्रजराजसिह राठोर, कुंवर नरेश प्रतापसिह राठोर ने ठाकुर विजेन्द्र सिह राठोर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सुरेश कोठारी,अमृत राठोर,शुभम सोनी,धनराजमल वोहरा,नगीन छाजेड,सेकुरावत,दिलीप किराड,कुंजरसिह रावत,दीलीप डावर,मडु खराडी,राकेश केलवा प्रकाश प्रजापत,महेश कांठी सहीत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सेवा निवृत्ति अनुभवों को बांटने एवं समाज के पथ प्रदर्षन का कारक है- श्री चैहान
- ईई श्री मालवीय के सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई
झाबुआ । सेवा निवृत्ति प्रत्येक शासकीय सेवक के जीवन मे आती है, सेवा निवृति का अर्थ अपने कर्तव्यों से मुक्त हो जाना नही होता है बल्कि सेवा निवृति अनुभवों को बांटने और समाज में पथ प्रदर्शन का कारक होता है । सेवा निवृत्ति के बाद से अधिकारी हो या कर्मचारी अपने आपको दायित्वों से मुक्त मानने लगता है तथा एकाकीपन महसूस करने लगता है। परन्तु सेवा निवृति के बाद भी समाज सेवा के साथ ही रचनात्मक कार्यो में अपने आपको सलग्न रखे तो जीवन भर खुशियों एवं आनंद का माहौल बना रहता है । उक्त उद्गार रविवार को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडल के कार्यपालन यंत्री विनोद कुमार मालवीय के सेवा निवृत्ति के अवसर पर नीजि होटल में आयोजित विदाई समोरोह के अवसर पर अधीक्षण यंत्री पीएस चैहान ने व्यक्त किये । श्री विनोदकुमार मालवीय के सेवा निवृत्ति पर श्री चैहान ने उनके कार्यो एवं अनुभव की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए उन्हे समय समय पर मार्गदर्शन दिये जाने का आव्हान किया । श्री मालवीय के बिदाई के अवसर पर विद्युत मंडल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ओर से शाॅल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री मालवीय ने अपने उदबोधन में सभी से सेवाकाल मे मिले सहयोग एवं स्नेह के लिये घन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्ववत स्नेह बनाये रखने का आव्हान किया । कार्यक्रम का संचालन कमलेश श्रीवास्तव ने किया । विदाई समारोह कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री बृजेश यादव, सीएस बघेल एव ंविद्युत मडल के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी महेन्द्रकुमार शर्मा ने दी ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें