नयी दिल्ली 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, राजनेता एवं शिक्षाविद् पंडित मदनमोहन मालवीय की 155वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “मैं महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयन्ती पर श्रद्धावनत हूँ। उन्होंने भारत के इतिहास में अमिट योगदान दिया।” वर्ष 1861 में इलाहाबाद में जन्में पं. मालवीय ने 1916 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उनका निधन 12 नवम्बर 1946 को वाराणसी में हुआ था। वह 1924 से 1946 तक हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के अध्यक्ष रहे। उन्होंने 1936 हिन्दी के सुप्रसिद्ध अखबार हिन्दुस्तान के स्थापना की थी जो आज हिन्दुस्तान टाइम्स समूह का हिस्सा है।
रविवार, 25 दिसंबर 2016
प्रधानमंत्री ने मदनमोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें