ईटानगर, 31 दिसंबर, अरुणाचल प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप मुख्यमंत्री चावना मीन समेत पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के 33 विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। श्री खांडू को 33 पीपीए, दो स्वतंत्र और 12 भाजपा विधायकों का समर्थन हासिल है। श्री खांडू ने भाजपा में शामिल होने की आैपचारिकताएं देने के बाद संवाददाताओं से कहा, “इसके बाद से सरकार, भाजपा सरकार के नाम से जानी जाएगी। हम एक स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं जो राज्य के चौमुखी विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा “ पीपीए अध्यक्ष द्वारा विधायकों को एक के बाद एक निलंबन नोटिस दिये जाने के कारण हम उस पार्टी में रह कर कुंठित हो गये थे। हमने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से आज बातचीत की और उन्होंने हमें पार्टी में शामिल होने की सलाह दी।” श्री खांडू ने कहा कि उनके मंत्रिपरिषद से तीन कैबिनेट मंत्रियों को हटा दिया गया है और इससे संबंधित पत्र राज्यपाल को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि पीपीए के 33 विधायकों के शामिल होने के बाद भाजपा के पास कुल 45 विधायक हो गये हैं। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में तीन कांग्रेस के, नौ पीपीए के और दो निर्दलीय विधायक हैं।
रविवार, 1 जनवरी 2017
अरुणाचल : पीपीए के 33 विधायक भाजपा में शामिल
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें