आम लोगों के लिए तोहफों की बौछार, विपक्षी दलों को किया अागाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 जनवरी 2017

आम लोगों के लिए तोहफों की बौछार, विपक्षी दलों को किया अागाह

modi-announces-shower-of-gifts-for-the-common-people-but-warns-opposition
नयी दिल्ली 31 दिसंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने नोटबंदी के तहत बैंकों में जमा हुयी भारी धनराशि के लाभ आम लोगोें विशेषकर गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाआें, वरिष्ठ नागरिकों और मध्य वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज कई योजनाओं की घोषणा की और नोटबंदी के खिलाफ लामबंद विपक्षी राजनीतिक दलों को अागाह किया कि वे कालेधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनता के आक्रोश को समझें। श्री मोदी ने नोटबंदी के बाद पहली बार राष्ट्र के नाम करीब 45 मिनट के अपने संबोधन में 500 और एक हजार रुपये के पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराये जाने और उन्हें बदले जाने के दौरान कुछ बैंककर्मियों तथा सरकारी अधिकारियों के गंभीर अपराध में शामिल होने का उल्लेख किया और कहा कि उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने नोटबंदी के कारण कष्ट झेलने के लिए देशवासियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि उन्होंने ‘ऐतिहासिक शुद्धि यज्ञ’ में धैर्य और संकल्प शक्ति से देश की उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखी है। एक हजार और 500 रुपये के नोटों को प्रचलन से हटाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से सामान्य प्रचलन में कम और समानांतर अर्थव्यवस्था में ज्यादा चल रहे थे। अर्थव्यवस्था में बेतहाशा बढ़े हुये ये नोट महँगाई तथा कालाबाजारी बढ़ा रहे थे और गरीबों से उनका अधिकार छीन रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों के निर्माण तथा खरीफ और रबी की बुवाई के लिए किसानों को कर्ज पर ब्याज में छूट, छोटे कारोबारियों एवं उद्यमियों के लिए क्रेडिट गारंटी बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में इतनी मात्रा में पैसा आ चुका है जितना अब तक कभी नहीं आया था। उन्होंने बैंकों से इसका इस्तेमाल गरीबों, निम्न मध्यम तथा मध्यम वर्ग के लोगों को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नये साल में शहरों में घरों के निर्माण के लिए नौ लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में चार प्रतिशत तथा 12 लाख रुपये तक के कर्ज पर तीन प्रतिशत की छूट दी जायेगी। ग्रामीण इलाकों में इस योजना के तहत घरों के निर्माण का लक्ष्य 33 प्रतिशत बढ़ाने के साथ नये साल में नये घर के निर्माण या पुराने घरों के विस्तार के लिए दो लाख रुपये तक के ऋण पर सरकार ब्याज में तीन प्रतिशत की छूट देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: