अमेरिका में सोमवार से आ सकेंगे शरणार्थी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

अमेरिका में सोमवार से आ सकेंगे शरणार्थी

us-expects-to-resume-refugee-admissions-tomorrow
वाशिंगटन 05 फरवरी, अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा सात मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर रोक लगाए जाने के निर्णय को निलंबित कर दिया है जिस बाद शरणार्थियों के अमेरिका आने का रास्ता खुल गया है। अमेरिकी प्रशासन के आदेश के निलंबित होने के बाद सोमवार से शरणार्थी अमेरिका आ सकेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारी ने बताया कि शरणार्थी आम तौर पर सप्ताह के अंत में नहीं आते, उन्हें उम्मीद है कि कल से शरणार्थियों का आना शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले शरणार्थियों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना होगा। शरणार्थियों के अलावा जिन सात देशों के नागरिकाें पर अमेरिका प्रवेश पर रोक लगी थी वहां के नागरिक भी यहां आ सकेंगें शर्त यह है कि उनके पास वैध वीजा होन चाहिये। अधिकारी ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने अब अपने वीजा रद्द नहीं करवाएं हैं अब वे अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं बशर्ते उनका वीजा दूसरी तरह से वैध हो।’’ श्री ट्रंप के विवादित प्रशासनिक आदेश के तहत ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर कम से कम 90 दिनों तक के लिए रोक लगाया गया था। अदालत के फैसले के बाद मानवाधिकार और शरणार्थियों के लिये काम करने वाली संस्थानों ने खुशी जतायी है। संयुक्त राष्ट्र की एक प्रवक्ता लियोनार्ड डोयल ने कहा कि लगभग दो हजार शरणार्थी अमेरिका की यात्रा करने के लिए तैयार है।।

कोई टिप्पणी नहीं: