गोवा में मतदान शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

गोवा में मतदान शुरू

पणजी 04 फरवरी, गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिये हो रहे चुनाव के लिये 1,642 पोलिंग बूथ बनाये गये है। चुनाव मैदान में 251 उम्मीदवार है जिसमें से 232 पुरूष हैं। 
इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की भागीदारी से मुकाबला तिकोना हो गया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस तथा आप के बीच मुख्य मुकाबला है। इन चुनावों में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा सुरक्षा मंच, और शिवसेना जैसे क्षेत्रीय दल भी अपनी किस्मत अाजमा रहे है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है।

कोई टिप्पणी नहीं: