नोएडा 2 अक्टूबर, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक कालोनी में सोमवार रात एक युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर 12 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार किया। परिजनों ने मंगलवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले प्रेम सिंह की 12 वर्षीय बेटी रिया (दोनों नाम काल्पनिक) के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक सुमित ने बीती रात घर में घुस कर बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह छात्रा के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
छात्रा से पड़ोसी ने बलात्कार किया, गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें