दुमका (आर्यावर्त डेस्क) दुमका नगर परिषद् अन्तर्गत डंगाल पाड़ा वार्ड संख्या 17 में स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी व उसके पीछे रहने वाले लोग लो वोल्टेज से परेशान थे। आये दिन टांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड रहने के कारण फेज उड़ जाया करता था। समस्या से निदान के लिए वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद अरबी खातून ने ऑफिसर्स कॉलोनी के पास विधुत विभाग से एक ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन दिया। विधुत विभाग ने मांग पर संज्ञान लेते हुए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति प्रदान करते हुए डंगालपाड़ा ऑफिसर्स कॉलोनी के पास एक ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। वार्ड पार्षद अरबी खातून ने नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर ट्रान्सफर्मर का उद्घाटन किया। लो वोल्टेज विद्युत की समस्या से निजात दिलाने के मुहल्ले वासियो ने वार्ड पार्षद व विधुत विभाग को साधुवाद दिया। इस अवसर पर आमिर हसनैन, मो जाहिद, अंकित गुप्ता, मो टारजन, मो जावेद, गणेश मिश्रा, मो वसीम, नूरी बीबी, गुड्डी खातून, मो शब्बीर ,अशोक रजक, मो अंजुम, विधुत विभाग के कर्मी सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, मो रियाज, संजय रजक तथा विश्वकर्मा जी उपस्थित थे
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
दुमका : लो वोल्टेज से वार्ड पार्षद अरबी खातून ने दिलाया निजात
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें