मोतिहारी 27 अप्रैल, कांग्रेस सांसद एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने आज कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने में जुटी हुई हैं और ऐसे में देश को सुरक्षित रखने के लिए महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। श्री बब्बर ने पूर्वी चंपारण से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि देश आज अनेक संकटों से गुजर रहा है। साम्प्रदायिक ताकतें सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस नीति महागठबंधन ही देश का एकमात्र विकल्प है और जिस तरह से अबतक सम्पन्न हुए चुनाव के रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि वर्ष 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनेगी और यह राष्ट्रहित में जरूरी भी है।
रविवार, 28 अप्रैल 2019
बिहार : महागठबंधन ही विकल्प है : राज बब्बर
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें