गुवाहाटी, 12 जनवरी, वरिष्ठ पत्रकार बाबुल बरुआ का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह लगभग 40 वर्षों तक देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी पीटीआई से जुड़े हुए थे। बरुआ 1966 में पीटीआई के गुवाहाटी ब्यूरो में नियुक्त हुए थे। उसके बाद उन्हें एजेंसी के अरुणाचल प्रदेश कार्यालय की स्थापना के लिए इटानगर स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने 80 के दशक के दौरान कोलकाता में पीटीआई के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय में अपनी सेवा दी। उसके बाद उन्हें मिजोरम के आइजोल में तैनात किया गया, जब राज्य उग्रवाद का सामना कर रहा था। बरुआ ने पीटीआई के सिलचर कार्यालय में भी सेवा दी। वह 2002 में वह शिलांग में सेवानिवृत हुए। वह पिछले कुछ वर्षों से गुर्दे से जुड़े रोग और हृदय संबंधी रोग से ग्रसित थे। वह पुणे में अपने बेटे के साथ रहते थे, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
रविवार, 12 जनवरी 2020
वरिष्ठ पत्रकार बाबुल बरुआ का निधन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें