मोदी जी नफरत फैलाना छोड़ें, सोशल मीडिया नहीं : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 मार्च 2020

मोदी जी नफरत फैलाना छोड़ें, सोशल मीडिया नहीं : राहुल गाँधी

leave-hatred-not-social-media-rahul-gandhi
नयी दिल्ली 02 मार्च, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने सम्वन्धी फैसले पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें (श्री मोदी को) सोशल मीडिया की बजाय नफरत फैलाने का काम छोड़ना चाहिये। श्री गांधी ने श्री मोदी का नाम लिए बिना ट्वीट किया,“सोशल मीडिया छोड़ने की बजाय नफरत फैलाना छोड़ें।” गौरतलब है कि श्री मोदी ने आज देर रात यह ऐलान कर सबको चौका दिया कि वह आगामी रविवार को ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि श्री मोदी को ट्रोल करने और दूसरों को गाली देने वाली अपनी सेना को भी सलाह देना चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: