शामली, 13 सितंबर, उत्तर प्रदेश के शामली में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने ट्रैक्टर खडे कर जाम लगा दिया। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा वहां चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। टिकैत ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं जाम के कारण सडक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा।
मंगलवार, 13 सितंबर 2022
जारी रहेगा भाकियू धरना प्रदर्शन : राकेश टिकैत
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें