मधुबनी : प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, हालत नाजुक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

मधुबनी : प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, हालत नाजुक

Lover-burn-self-madhubani
मधुबनी, जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गाँव के एक लड़की ने अपने प्रेमी को पाने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया है। प्रेमी के पाने के लिए शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी अवस्था लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। दरअसल लड़की प्रेमी कृष्णा यादव ताराटोल बरही निवासी से बेइंतहा प्यार करती थी। बताया जा रहा है की लड़का मधुबनी में रहकर पढ़ाई करता था। मढिया गांव में लड़का का मामा का गाँव था। लड़का अपने मामा का गाँव आता रहता था। उसी समय से लड़की अपने प्रेमी से बातचीत किया करता था। शनिवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के पास मधुबनी चला गया था।लेकिन ये रिश्ता लड़का के परिवार को सही नही लगा। गाँव में इस मामले को लेकर एक पंचायत किया गया, लेकिन लड़की को पंचायत के द्वारा सुनाया गया फरमान सही नही लगा। जिसके बाद लड़की ने खौफनाक कदम उठाकर अपने प्रेमी को पाने के लिए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गयी। आनन फानन में एम्बुलेंस से लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखकर सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले जाँच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: