मधुबनी : राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

मधुबनी : राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी

Nda-meeting-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बिहार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री श्री ललन मंडल जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना श्रवण पूर्व अरूण कुशवाहा सुबोध चौधरी राजीव झा आदि नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से शनिवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर खेल मैदान पखरौनी मोड़ रहिका में तैयारी पूरी कर ली है। यह कार्यकम दिन के 11 बजे से शुरू होगा।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि एन डी ए गठबंधन के सभी प्रदेश अध्यक्ष सांसद मंत्री विधायक विधान पार्षद सहित कई नेतागण इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मधुबनी जिला के सभी प्रखंडों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे इसको लेकर एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। हर जगह बैनर पोस्टर तोरणद्वार झण्डा आदि से पाट दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: