शिवहर : प्रशांत किशोर ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

शिवहर : प्रशांत किशोर ने बाढ़ के हवाई निरीक्षण पर CM नीतीश को घेरा

  • बोले- 20 साल से हेलीकॉप्टर से निरीक्षण कर रहे हैं, 3 महीने बाद जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी कर इनको घर भेज देगी

Prashant-kishore-attack-nitish
शिवहर (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज शिवहर में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के बाढ़ को लेकर किए जाने वाले हवाई निरीक्षण पर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 साल से हेलीकॉप्टर से बाढ़ का निरीक्षण कर रहे हैं। जनता नीचे मर रही है लेकिन इनका निरीक्षण खत्म नहीं हो रहा है। अब इस बार जनता निरीक्षण का रिपोर्ट जारी करेगी। तीन माह बाद इनको घर भेज दिया जाएगा, फिर बाढ़ का उपाय होगा।


वहीं प्रशांत किशोर ने शिवहर से लवली आनंद के सांसद होने और उनके बेटे चेतन आनंद के विधायक होने पर भी हमला बोला। कहा कि शिवहर ही नहीं, बिहार भर में पिछले 30 साल में सिर्फ 1250 परिवारों के लोग ही सांसद-विधायक बनते रहे हैं। लेकिन जन सुराज इस बार इन परिवारों से अलग उनलोगों को टिकट देगा जो बिहार को सुधारना चाहते हैं। साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि जन सुराज के उम्मीदवारों का ऐलान किसी भी दूसरे दल से पहले कर दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने आगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल मूर्छित होकर गिरे हुए हैं। जबकि मंगल पांडेय पटना से भागे हुए हैं। मेरे डर से उन्होंने स्वीकार किया कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे। अब हमने कहा कि 86 लाख का फ्लैट ख़रीदने के लिए बाकी के 61 लाख कहां से लाए, इसका जवाब सात दिन में दें। तीन दिन गुजर गए हैं, नहीं देंगे तो फिर हम बतायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: