दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

Dce-workshop-darbhanga
दरभंगा (रजनीश के झा)। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights)” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ डॉ. आलोक गुप्ता, संस्थापक आलोक गुप्ता एंड एसोसिएट्स उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में बौद्धिक संपदा अधिकारों के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख विषयों कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नवाचारों, शोध कार्यों और रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा के लिए इन अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नवाचार और तकनीकी विकास के युग में बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ प्रत्येक इंजीनियरिंग छात्र के लिए अनिवार्य है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को अपने विचारों और आविष्कारों की कानूनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाती हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया, ट्रेडमार्क पंजीकरण, कॉपीराइट संरक्षण, कानूनी प्रक्रियाओं तथा बौद्धिक संपदा से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से विशेषज्ञ से प्रत्यक्ष संवाद भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। महाविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक और व्यावहारिक उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: