"जो भी करना है, इसी धरती पर करना है!
“वर्ल्ड कप में अंडर-19 भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा ❤️🔥
इन युवा लड़कों ने हम सभी को गर्व महसूस कराया है 🔥
बधाई हो, टीम इंडिया 🇮🇳”
पेड्डी का गाना चिकिरी चिकिरी रिलीज़ होते ही जबरदस्त लहर बना गया था। महज़ 24 घंटे में 46 मिलियन व्यूज़ हासिल कर यह गाना साल के सबसे ज़्यादा देखे और पसंद किए जाने वाले ट्रैक्स में शामिल हो गया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, गाने ने अलग-अलग भाषा वर्ज़न मिलाकर यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है, साथ ही 20 लाख से ज़्यादा लाइक्स भी मिले हैं, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को साफ साबित करता है। उप्पेना के निर्देशक बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित पेड्डी को एक रस्टिक इमोशनल ड्रामा बताया जा रहा है, जो अब तक के राम चरण के सबसे इंटेंस किरदारों में से एक माना जा रहा है। फिल्म अपने स्केल, दमदार कास्ट और ए.आर. रहमान की म्यूज़िकल भागीदारी की वजह से पहले ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुकी है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण टाइटल रोल में नज़र आएंगे, उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा प्रोड्यूस की गई पेड्डी 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें