सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा मेधावी छात्रो के लिए सम्मान समारोह का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

सीहोर : आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा मेधावी छात्रो के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

Student-honored-sehore
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर ने कक्षा एक से 11 वीं  के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए एक भव्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में आईईएस के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया, और उन्हें नकद पुरस्कार, छात्रवृत्तियाँ और ट्रॉफियाँ देकर सम्मानित किया गया जिसका आयोजन आईईएस पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। समारोह का शुभारंभ डॉ. बालागुरु के, (आईएएस) कलेक्टर एवं जि़ला मजिस्ट्रेट, सीहोर मुख्य अतिथि, एवं प्रोफ (डॉ) सुनीता सिंह, चेयरपर्सन आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर द्वारा किया गया। तदुपरान्त आईईएस के छात्रो द्वारा गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। डॉ. बालागुरु के ने माता-पिता को प्रोत्साहित किया कि वे अपने बच्चों को उनकी रुचियों के आधार पर करियर चुनने में हमेशा प्रेरित करें और उनका समर्थन करें वही विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया। समारोह में अंत में सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। आईईएस पब्लिक स्कूल की ग्रुप डाइरेक्टर प्रोफ मनीषा क्वाथेकर ने सभी आतिथिओ एवं छात्रो के पालको का आभार व्यक्त किया जिन्होंने गर्व के साथ अपने बच्चों को सम्मान प्राप्त करते देखा। उन्होंने छात्रो की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं: