- फरियादी ने की कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत
सीहोर। लुनिया मोहल्ला निवासी युवक को सराफा बाजार स्थित ज्वेलर्स एवं रिपेयरिंगकर्ता के यह सोने की बिछोडी ओर कान के टाप्स गलवाकर अंगूठी का छल्ला बनवाना काफी महंगा पड़ गया। फरियादी युवक का आरोप है कि रिपेयरिंगकर्ता ज्वेलर्स ने उस को सोने के स्थान पर सोने जैसी पॉलिस चड़ा हुआ तांबे का छल्ला थमाकर लगभग चालीस हजार रूपये का सोना हड़प लिया। युवक के द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुनिया मोहल्ला गंज सीहोर निवासी धीरज कौशल पिता स्व.किशन कौशल ने 24 अप्रेल शुक्रवार को शहर के सराफा बाजार स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स एवं रिपेयरिंग कर्ता सोनी के यह अपनी पत्नि की सोने की बिछोडी ओर कान के टाप्स रिपेंरिंग करके अंगूठी का छल्ला बनवाने के लिये दिया था। लेकिन सोनी ने धीरज को नकली पालिस चढाकर उगंली का छल्ला दे दिया। फारियादी के द्वारा सोने की बिछोडी और कान के टाप्स वापस मांगने पर गाली गलौज कर सोना वापस देने से इंकार कर दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें