- मनरेगा में 18 साल पहले स्वीकृत मुंगावली से शेखपुर तक की 4 किलोमीटर सड़क आज तक नही बनी
इंतजार में इन किसानों की हुई मौते
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मुंगावली और शेखपुर के किसानों ने कहा कि गांव में सड़क नहीं बनने देने को लेकर बीते 18 सालों से राजनीति की जा रही है। शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 50 एवं अन्य सर्वे नंबरों पर सड़क निर्माण की मांग उठाने वाले किसानों को अतिक्रमणकारी डरा धमका कर चुप करा देते है। पक्की सड़क के इंतजार में गांव के मनोहर पाटीदार, प्रेमनारायण सेन, राजू पाटीदार, चंदा बाई कुशवाहा, जियालाल कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, किशौरी लाल कुशवाहा, नंदकिशौर कुशवाहा, नर्मदा प्रसाद पाटीदार, राधेश्याम कुशवाहा नन्नूलाल पाटीदार की मौत हो चुकी है।
सड़क निर्माण पर लगवा दी थी रोक
मनरेगा योजनांतर्गत वर्ष 2008 में मुगंावाली से शेखपुर से तक कुल चार किलोमीटर सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ था लेकिन कुछ किसानों ने अपनी जमीन सड़क से बचाने के लिए सड़क निर्माण पर रोक ही लगवा दी थी। इस बीच सड़क से जुढ़े खेत मालिक किसानों ने कई सरकारी दफतरों में आवेदन निवेदन किया तत्कालील सरपंच विधायक सांसद जहां तक की मंत्रियों तक के समक्ष भी मांग को रखा लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। सरकार बदलने के बाद के जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अबतक कारया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जहां तक की अब मनरेगा योजना का नाम ही बदल गया है पर मुंगावली से शेखपुर तक की यह कच्ची सड़क अबतक नहीं बनाई जा सकी है।
दबंग किसानों ने किया अतिक्रमण
किसानों ने बताया कि इस अनिर्मित कच्ची 24 फीट सड़क के दोनों तरफ करीब एक तिहाई भाग पर क्षेत्र के दबंग किसानों ने अतिक्रमण कर लिया है जिस कारण अन्य किसानों को अपने खेत खलियान कुओं तक माल मवेशी बैलगाडी,ट्रेक्टर ट्राली हारवेस्टर पाईप, खाद बीज जैसे कृषि उपकरण लाना ले जाना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनों में रास्ते से खेत पर जाना किसी संघर्ष ते कम नही होता है। अतिक्रमणकर्ता पेड़ छाड़ मेड़ टूटने पर लडाई झगडा करने पर अमादा हो जाते है। कृषकों ने कई बार ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय को अतिक्रमण हटवाने के लिए आवेदन दिया लेकिन अतिक्रमण तक नहीं हटाया गया।
यह किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
बारिश में होने वाली परेशानी व दिक्कतों के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान धमेंद्र पाटीदार,दुर्गा प्रसाद, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र पाटीदार, चतरनाथ, रमेश्वर, मनोहर, मिथुन वर्मा, रामकिशन, राम सिंह, गोविंद, दामोदर, ऋषिराज, नरेंद्र सिंह,मनोज,राजेश कुमार, रमेशचंद,भैयालाल, राजू सतीष, नीरज,भईया लाल, रामचरण कोमल प्रसाद, सुरेश आदि किसानों ने कलेक्टर से मुगांवली से शेखपुर तक अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें