मधुबनी : नगर निगर सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद हुआ मतदान से सभी का चयन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2026

मधुबनी : नगर निगर सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद हुआ मतदान से सभी का चयन

Madhubani-nagar-nigam
मधुबनी (संवाददाता) 27 मई। नगर निगम साशक्त स्थाई समिति के कुल सात सदस्य पद के चुनाव सम्पन्न हो गया। चुनाव में पार्षद विभा देवी, कविता झा, बद्री नारायण राय, जमील अंसारी,सुनीता देवी,प्रभावती देवी व रुमी देवी विजयी घोषित की गई। जबकि पार्वती देवी,आशीष कुमार झा,रंजीत कुमार, कैलाश सहनी, अनीसुर रहमान, निराला देवी और राजेश मंडल को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पार्षद पार्वती देवी 18 तथा विभा देवी 26 वोट मिले, आशीष झा 20 तथा कविता झा को 23 वोट मिले, बद्री नारायण राय को 25 तथा रंजीत कुमार को 19 वोट मिले, कैलाश सहनी को 19 तथा रुमी देवी को 24 वोट मिले, अनीसुर रहमान को 22 तथा जमील अंसारी 23 वोट मिले, निराला देवी को 18 तथा सुनीता देवी को 27 और प्रभावती देवी को 24 एवं राजेश मंडल 21 वोट मिले। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव परिणाम के बाद पार्षद के एक खेमा में खुशी की लहर देखी गई। निर्वाचित सदस्य डीआरडीए से पैदल चलकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। नगर निगम कार्यालय पहुंचे सभी सदस्यों का मेयर द्वारा स्वागत किया गया। समर्थकों ने फुल मालाओं से लाद दिया। वहीं, दूसरे खेमा में निराशा देखी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: