सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु, 8 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी का वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मई 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालु, 8 क्विंटल खिचड़ी प्रसादी का वितरण

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर अधिकमास के पावन अवसर पर हर रोज की तरह हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को नियमित रूप से भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर मुरली मनोहर मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की, इसके अलावा शाम को बाबा की आरती की गई। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को 8 क्विंटल खिचड़ी, रोटी, सब्जी के अलावा 3 क्विंटल शुद्ध घी की नुक्ती के अलावा 1 क्विंटल से अधिक नमकीन आदि की प्रसादी का वितरण किया। वहीं रविवार को 3 क्विंटल मावे की बर्फी के प्रसादी का वितरण किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए यहां पर नियमित रूप से ठडाई का वितरण किया जा रहा है। माँ अन्नपूर्णा की असीम कृपा एवं शनिवार के दिव्य ध्यान के साथ श्री कुबेरेश्वर धाम स्थित सीता रसोई में सेवा का पावन कार्य निरंतर जारी है। प्रतिदिन की भाँति आज भी दूर-दूर से पधारे श्रद्धालुओं को श्रद्धा, प्रेम एवं भक्ति भाव से भोजन प्रसादी वितरित की जा रही है। माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण कर भक्तजन स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं। धाम में भक्ति, सेवा एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा संचालित यह पुण्य सेवा मां की कृपा से निरंतर चल रही है, जिससे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसादी का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: