सीहोर : भाकपा ने की पेट्रोल डीजल और दूध की कीमते जनहित में घटाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 मई 2026

सीहोर : भाकपा ने की पेट्रोल डीजल और दूध की कीमते जनहित में घटाने की मांग

Sehore-cpi
सीहोर। महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि का बोझ डाल दिया है। सांची दूध की कीमत में वृद्धि होने से जनता अब बेहाल हो चुकी है। राज्य व्यापी विरोध आव्हान के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन जिला सचिव प्रहलाद दास बैरागी के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर जमील खान को दिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव प्रहलाद दास बैरागी ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि केन्द्र सरकार की असंगत,अंतर्विरोधों से ग्रस्त अनुचित विदेश नीति का दुष्परिणाम है। भारत सरकार यदि रूस से सस्ती दरों पर तेल का आयात करना जारी रखे और ईरान के साथ खुलकर भारत की एकजुटता को अभिव्यक्त की जाए तो इस तेल संकट को समाप्त किया जा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर सर्वाधिक टैक्स लिया जाता है। कामरेड दिनेश मालवीय ने कहा कि पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 20 प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा है। सांची दूध की कीमत में प्रति वर्ष वृद्धि की जा रही है। हमारी मांग है कि दूध उत्पादक किसानों को हो रहे घाटे को कम करनें के लिए सरकार 10 रूपए प्रति लीटर अनुदान दें। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो पर टैक्स कम करने और सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: