सीहोर : गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद भोपाल में 31 मई को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 मई 2026

सीहोर : गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद भोपाल में 31 मई को

  • गौ माता राज्य माता का सम्मान देने के साथ संरक्षण मिले

Save-cow-sehore
सीहोर। आगामी 31 मई को राजधानी भोपाल में होने वाले गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद को लेकर मध्यप्रदेश के सभी जिले में भगवती गौ माता संघ के द्वारा गौ हत्या बंदी के लिए कानून बने, गौ माता को राज्य माता के सम्मान से सुशोभित किया जाए, गौ माता का संरक्षण संवर्धन हो, नंदी बाबा की रक्षा हो, गौचर भूमि मुक्त हो, रासायनिक कृषि को नियंत्रि कर गौ आधारित कृषि को बढ़ावा दिया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर अभियान किया जा रहा है। शहर के कोलीपुरा स्थित श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के संत माधवदास महाराज ने आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने गौ भक्तों से कहाकि पूरे देश में गौमाता की स्थिति चिंताजनक है। इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया. गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने के बाद गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटक रहा है, दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर प्रभावी कदम उठाए, इसी उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है।


संस्कार मंच ने दिया साथ

 इस मौके पर संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि इस अभियान से देशभर में लाखों लोग जुड़ चुके हैं और विभिन्न राज्यों से लगातार समर्थन पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का अभियान है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, गौ हत्या पाप है, इसे तत्काल बंद किया जाए। गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिया जाए। यदि मांगें पूरी नहीं होतीं, तो भोपाल में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गोशालाओं का दौरा, जनजागरूकता सभाएं, हस्ताक्षर अभियान और सामाजिक संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कई हिंदू संगठनों ने भी इस अभियान को सांस्कृतिक जागरण और भारतीय परंपराओं के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: