सीहोर : नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, 26 जून तक चलेंगे जनजागरूकता कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

सीहोर : नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, 26 जून तक चलेंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

Nasha-mukt-saptah-sehore
सीहोर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताहÓ का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 26 जून तक चलेगा। बुधवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे। अभियान का शुभारंभ उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग महेश कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह आयोजन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 26 जून के अवसर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर आई एम अगेंस्ट टोबैको संस्था के प्रमुख प्रदीप छाबड़ा, अनुज शिवहरे, सचिन गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, श्रीमती दीपाली सोलंकी, श्रीमती प्रीति मौर्य, मुकेश राय, सावन गांगले, नीरज यादव एवं प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से समाज एवं युवा पीढ़ी को बचाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।


सप्ताहभर चलने वाले प्रमुख कार्यक्रम:

1.  विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशा मुक्ति पर निबंध, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं

2.  जनजागरूकता रैलियां एवं नुक्कड़ नाटक

3.  नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम एवं ई-शपथ अभियान

4.  युवाओं के लिए परामर्श सत्र एवं कार्यशालाएं


इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन कार्यक्रम 26 जून को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: