नई दिल्ली । भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष के 1.54 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन के मुकाबले 15.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। उसने कहा कि इसके अलावा, वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 110 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जब रक्षा उत्पादन का आंकड़ा 84,643 करोड़ रुपये था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत के रक्षा उत्पादन में यह ‘‘उल्लेखनीय वृद्धि’’ रक्षा उत्पादन विभाग और अन्य सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वृद्धि देश के विस्तार ले रहे रक्षा औद्योगिक आधार का एक स्पष्ट संकेतक है।’’ रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘निरंतर नीतिगत समर्थन, कई नयी पहलों, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी और बढ़ती निर्यात क्षमताओं के साथ, रक्षा उत्पादन क्षेत्र आने वाले वर्षों में और अधिक गति पकड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’
बुधवार, 17 जून 2026
दिल्ली : भारत का रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें