- पाटन में जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित

सीहोर। जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है उक्त बात जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पाटन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित विधायक सुदेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विधायक राय ने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीहोर द्वारा अभियान अंतर्गत कराए गए विभिन्न जल संरक्षण कार्यों, अमृत सरोवर, तालाबों के जीर्णोद्धार, जल संरचनाओं के निर्माण एवं अन्य उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत पाटन में अभियान के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उनके सकारात्मक परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही, जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण की सामूहिक शपथ एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें