प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि किसी भी समाज की अनदेखी करना सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से अपराध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता का दायित्व है कि समाज के हर वर्ग को सम्मान, अवसर और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व मिले। पूर्व विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। बैठक में कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, विधायक मनोज विश्वास, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , इंजीनियर कमल कमलेश , बैद्यनाथ शर्मा, पंकज यादव, अनुराग चंदन ,हीरा सिंह बग्गा , उदय शंकर पटेल जितेंद्र नाथ पटेल , सुरेश मुखिया, नदीम अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
पटना (रजनीश के झा), 30 जून । बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अति पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी, संगठनात्मक सशक्तीकरण और नेतृत्व विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के गांव-गांव में अति पिछड़ा समाज के बीच नेतृत्व विकास का विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में अति पिछड़ा वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी की पक्षधर रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें