खंडवा : किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गजेन्द्र सिंह सोलंकी को दूसरी बार मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

खंडवा : किसानों की आवाज बुलंद करने वाले गजेन्द्र सिंह सोलंकी को दूसरी बार मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

Gajendra-solanki-khandwa
खंडवा (संवाददाता)। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने खंडवा जिले के बड़नगर निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेन्द्र सिंह सोलंकी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। लगातार दूसरी बार मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से निमाड़ अंचल सहित उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गजेन्द्र सिंह सोलंकी वर्ष 1999 से छात्र राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का रास्ता चुना। पिछले कई वर्षों से वे किसानों की समस्याओं, उनकी फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली, मुआवजा तथा कृषि से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। यही कारण है कि संगठन ने उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः प्रदेश महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण निमाड़ क्षेत्र में उनका प्रभाव लगातार बढ़ा है। वे संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और किसानों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को आगे भी मिलेगा और प्रदेशभर में किसान कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद खंडवा, बड़नगर एवं निमाड़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई पहले से अधिक मजबूती और प्रभावी ढंग से लड़ेंगे। प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर गजेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: