- डाॅ. कुंअर बेचैन की कविताओं का श्रेष्ठ वाचन करने वाले पांच विद्यार्थी पुरस्कृत
विजेता बच्चों में अवनी प्रथम, चांदनी द्वितीय एवं आशु कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार दृष्टि एवं सपना को प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम यशवी, खुशनुमा, वैष्णवी त्यागी, आंचल, रेखा, राधा कुमारी, आकृतिका, कामिनी, वंशु गौतम, संजना, कनिष्का, सिमरन हैं। सुविख्यात आध्यात्मिक लेखिका एवं कवयित्री डाॅ. वंदना श्री वास्तव एवं सुप्रसिद्ध कवि अनिमेष शर्मा आतिश निर्णायक की भूमिका में रहे। बाॅलीवुड संगीतकार व गायक संकल्प श्रीवास्तव ने अपने स्वरबद्ध किये गीतों, डाॅ. वंदना श्रीवास्तव, अनिमेष शर्मा आतिश और कार्यक्रम संयोजक सुप्रसिद्ध कवि डाॅ. चेतन आनंद ने अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया। अमित्र फाउंडेशन के सह संस्थापक समीर बत्रा और अमित्र फाउंडेशन की अध्यक्ष तन्वी बत्रा विशिष्ट अतिथि से रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। समीर बत्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी इस प्रकार के और आयोजन करने की घोषणा की। नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज की प्रिंसिपल सीमा पाहुजा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों को देवप्रभा प्रकाशन और अमित्र फाउंडेशन की ओर से जलपान सामग्री वितरित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें