सीहोर : नेत्रहीन शिक्षक गोपाल दत्ता समाज के लिए प्रेरणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 सितंबर 2026

सीहोर : नेत्रहीन शिक्षक गोपाल दत्ता समाज के लिए प्रेरणा

  • पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय ने शिक्षक दत्ता का किया सम्मान

Blind-teacher-sehore
सीहोर। जब जिंदगी में अंधेरा छा जाए, तब दूसरों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाना सबसे बड़ा त्याग और सेवा है। शिक्षक गोपाल दत्ताजी की जीवन यात्रा हम सभी के लिए एक महान प्रेरणापुंज है, जिन्होंने साबित कर दिया कि परिस्थितियां शरीर को सीमित कर सकती हैं, लेकिन अटूट संकल्प और हौसले को नहीं। ये बात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने शिक्षक दिवस के अवसर कही। पूर्व नपा अध्यक्ष राय ने बढिय़ाखेड़ी स्थित शासकीय स्कूल में आंखों की रोशनी खोने के बाद भी पूरी निष्ठा से बच्चों का भविष्य संवार रहे शिक्षक गोपाल दत्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया। राकेश राय ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय अपनी मेहनत से समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक ही सही मायने में राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं।


बढिय़ाखेड़ी स्कूल में दे रहे हैं सेवाएं

बता दें गोपाल दत्ता शहर के बढिय़ाखेड़ी माध्यमिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। भले ही वे अपनी आंखों से इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते, लेकिन बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का उनका सपना आज भी उनकी आंखों में पूरी चमक के साथ जिंदा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय शिक्षक गोपाल दत्ता के निज निवास पहुंचे और उनका सम्मान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: