मुंबई : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 सितंबर 2026

मुंबई : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प

icici-prudential-life
मुंबई, 05 सितंबर : निवेशक चाहते हैं कि उनका पैसा ऐसे शेयर्स में लगे, जिनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावना हो। साथ ही, वे ऐसा निवेश विकल्प भी चाहते हैं, जिसमें बाजार के बदलते रुझानों के साथ जरूरी बदलाव किए जा सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह चुनिंदा यूलिप प्लान के जरिए ग्राहकों को वैल्यू और मोमेंटम पर आधारित लंबी अवधि के इक्विटी निवेश का मौका देगा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, "यह फंड वैल्यू और मोमेंटम, दोनों को साथ लेकर चलता है। इसका उद्देश्य ऐसी कंपनियों को चुनना है, जिनकी कीमत आकर्षक हो और जिनके शेयर में अच्छा रुझान दिख रहा हो। इससे ग्राहकों को सोच-समझकर निवेश करने का एक आसान और व्यवस्थित तरीका मिलता है। पोर्टफोलियो की हर तीन महीने में समीक्षा होगी। इससे बाजार में कंपनियों की कीमत और उनके प्रदर्शन में बदलाव के हिसाब से निवेश में जरूरी बदलाव किए जा सकेंगे।" यह फंड बीएसई 500 से चुनी गई 50 कंपनियों में निवेश करेगा और आईसीआईसीआई प्रू बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 कस्टमाइज़्ड इंडेक्स को फॉलो करेगा। यदि किसी कंपनी का शेयर नियामकीय वजह से शामिल नहीं किया जा सकता, तो उसकी जगह अगले योग्य शेयर को चुना जाएगा। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा। 30 जून 2026 तक कंपनी का एयूएम 3.34 लाख करोड़ रुपये था और शुरुआत से कंपनी के पास कोई एनपीए नहीं रहा है। यह फंड आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, सिग्नेचर एश्योर, सिग्नेचर ऑनलाइन और स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस जैसी यूलिप योजनाओं के जरिए उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: